SOLARGROUP

"पेज बिल्डर" – यह क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है?

"पेज बिल्डर" सहभागियों के लिए एक टूल है, जिसके जरिए वे प्रोजेक्ट के बारे में अपना खुद का इंफॉर्मेशन पेज बना सकते हैं। बनाए गए पेज को सहभागी प्रोजेक्ट के संभावित भागीदारों यानी उनके भावी ग्राहकों के साथ साझा कर सकते हैं।

"पेशेवर" और "प्रेसिडेंट" स्टेटस वाले सहभागी पहले से ही बिल्डर को एक्सेस कर सकते हैं। बहुत जल्द यह नया फीचर उन सभी के लिए उपलब्ध होगा जिन्होंने सहभागिता अनुबंध पर हस्ताक्षर किए होंगे।

चुनें: "सहभागियों के लिए" - "टूल्स" - "पेज बिल्डर" बैक ऑफिस मेनू में। यहां आप पेज कैसे बनाया जाए, इससे संबंधित जानकारी देख सकते हैं। सहभागी के रेफ़रल कोड के आधार पर बिल्डर अपने आप एक पेज बना देता है।

बिल्डर फीचर में आपके पेज पर दिखाई देने वाली इंफॉर्मेशन यूनिट्स शामिल हैं। आप अपने हिसाब से यूनिट्स को एडिट या डिसएबल कर सकेंगे।

• मुख्य बैनर। केवल यही एक यूनिट ऐसी है जिसे डिसएबल नहीं किया जा सकता है। लेकिन आप कई विकल्पों के जरिए इसका चयन कर सकते हैं कि इसमें क्या दिखाई देगा।
• एम्फेसिस टेक्स्ट। यहां आप प्रोजेक्ट के मौजूदा मुख्य कार्यक्रम के बारे में संक्षिप्त जानकारी शामिल करते हैं। उदाहरण के लिए, प्रोमो ऑफ़र के बारे में। यदि आप चाहें तो इस यूनिट को डिसएबल कर सकते हैं।
• सहभागी का बिज़नेस कार्ड। यह उस डेटा को दर्शाता है जो आप अपने बारे में जोड़ना चाहते हैं। उदाहरण के लिए, आपका नाम, फोटो, आपकी उपलब्धियां और संपर्क।
• वीडियो। यहां आप सुझाए गए वीडियो में से एक चुन सकते हैं या खुद का वीडियो अपलोड कर सकते हैं।
• टेक्स्ट यूनिट। आप जैसा चाहें वैसा कंटेंट इस यूनिट में जोड़ सकते हैं। और आप इसे एडिट या डिसएबल कर सकते हैं।
• बटन वाली यूनिट। यहां आप प्रोजेक्ट के लैंडिंग पेजेज में से एक का लिंक जोड़ सकते हैं, किसी बटन का नाम जोड़ सकते हैं और उसका रंग सेट कर सकते हैं, साथ ही टेक्स्ट के रूप में यूनिट के लिए एक विवरण भी जोड़ सकते हैं।

तैयार होने पर आपके पेज का मॉडरेशन किया जाता है। और आप जो भी बदलाव करेंगे उनका भी मॉडरेशन किया जाएगा। यदि कोई मॉडरेटर कारण बताते हुए आपके पब्लिकेशन को अस्वीकार कर देता है तो, आप बदलाव कर सकते हैं और पेज को एक बार फिर से मॉडरेशन के लिए भेज सकते हैं।

इस अनुभाग के साथ-साथ बैक ऑफिस के अन्य अनुभागों में SOLARGROUP का प्रत्येक सहभागी सुधार का सुझाव दे सकता है। सहभागियों की Telegram चैटमें आप सुधार के लिए अपने सुझाव दे सकते हैं।