SOLARGROUP

मैं बैक ऑफिस में वेरिफिकेशन कैसे करवा सकता हूँ?

वेरिफिकेशन मैन्युअल

विषय वस्तु

  1. वेरिफिकेशन की तैयारी करना
  2. वेरिफिकेशन फॉर्म भरना
  3. रीवेरिफिकेशन
  4. यदि आपको सहायता की जरूरत पड़े

वेरिफिकेशन की तैयारी करना

यदि आपने पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी नहीं की है तो वेरिफिकेशन से पहले इसे पूरा करें। इसे करने के लिए, SOLARGROUP बैक ऑफिस में अपनी प्रोफाइल में अपना ईमेल पता और फिर अपना फ़ोन नंबर वेरीफाई करें।

  1. ईमेल वेरिफिकेशन
  2. रजिस्ट्रेशन पूरा करना
  3. फ़ोन नंबर का वेरिफिकेशन

1. ईमेल वेरिफिकेशन

अपनी प्रोफाइल के "निजी जानकारी" वाले सेक्शन में, नीचे दिए गए अपने ईमेल पते को "वेरीफाई करें" पर क्लिक करें।

बैक ऑफिस के अपने अकाउंट में दिए गए ईमेल इनबॉक्स में जाएं। SOLARGROUP से प्राप्त ईमेल को खोलें और "मेरा अकाउंट एक्टिवेट करें" पर क्लिक करके अपनी ईमेल वेरीफाई करें।

2. रजिस्ट्रेशन पूरा करना

आपकी ईमेल एक बार वेरीफाई हो जाने पर, यदि आपने पहले यह नहीं किया है तो अपनी प्रोफाइल के संबंधित सेक्शन में जा कर "पूरा करें" पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

खुलने वाले फॉर्म में अपनी सभी आवश्यक विवरण दर्ज करें और "सेव करें" बटन पर क्लिक करें।

3. फ़ोन नंबर का वेरिफिकेशन

आप दो तरीकों से फ़ोन नंबर वेरिफिकेशन फॉर्म तक पहुँच सकते हैं:

तरीका 1. "वेरिफिकेशन" सेक्शन में "स्टार्ट" पर क्लिक करें। दिखाली देने वाली नोटिफिकेशन विंडो में "वेरीफाई करें" पर क्लिक करें..

तरीका 2. "निजी विवरण" सेक्शन में, "फ़ोन नंबर" क्षेत्र में "वेरीफाई करें" पर क्लिक करें।

खुलने वाले फॉर्म में, अपना फ़ोन नंबर दर्ज करें, दिए गए विकल्पों (कॉल, टेलीग्राम, एसएमएस) में से अपने फ़ोन नंबर को वेरीफाई करने का तरीका चुनें और निर्देशों का पालन करें। फिर "वेरीफाई करें" बटन पर क्लिक करें।

रजिस्ट्रेशन और डाटा वेरिफिकेशन प्रक्रिया को पूरा करने के बाद, यूजर वेरिफिकेशन प्रक्रिया की ओर आगे बढ़ें।

वेरिफिकेशन फॉर्म भरना

वेरिफिकेशन फॉर्म में, आपको एक-एक कर बहुत से डाटा सेक्टों भरने होंगे। फिर वेरिफिकेशन स्पेशलिस्ट द्वारा जांच के लिए फॉर्म भेजना होगा।

महत्वपूर्ण! वेरिफिकेशन प्रक्रिया के दौरान, केवल सटीक डाटा और वैध दस्तावेज प्रदान करें, अन्यथा आपका वेरिफिकेशन रद्द कर दिया जाएगा।

फॉर्म भरने की सामान्य प्रक्रिया

वेरिफिकेशन शुरू करने के लिए, अपने प्रोफाइल पेज के "वेरिफिकेशन" सेक्शन में "शुरू करें" क्लिक करें।

कृपया ध्यान दें! आप इस मैन्युअल को, वेरिफिकेशन फॉर्म भरने की शुरुआत में दिए गए लिंक पर जा कर खोल सकते हैं।
वेरिफिकेशन को तेजी से और बिना किसी गड़बड़ी के पूरा करने के लिए इसे पढ़ें।

"आपकी नागरिकता" सेक्शन

खुलने वाले सेक्शन में, देखें और यदि जरूरी हो तो अपनी नागरिकता और निवास के देश में सुधार करें।

निवेश अनुबंध के तहत, कई देशों के नागरिक, इन देशों के कानून पर रोक के कारण हमारे प्रोजेक्ट में निवेश नहीं कर सकते हैं।

कृपया ध्यान दें! प्रक्रिया की आवश्यकताओं की सूची और वेरिफिकेशन के लिए जमा किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेजों की सूची आपकी नागरिकता और आपके निवास के देश पर निर्भर करती हैं।

"जारी रखें" बटन पर क्लिक करें।

"दस्तावेज का प्रकार" सेक्शन

सूची में से पहचान से संबंधित उस दतावेज का चयन करें जिसका आप वेरिफिकेशन के लिए करना चाहते हैं और "जारी रखें" पर क्लिक करें। वेरिफिकेशन प्रक्रिया चुने गए दस्तावेज के प्रकार पर निर्भर करेगी।

कृपया ध्यान दें! दतावेजों के प्रकार की सूची चुनी गई नागरिकता और निवास के देश पर निर्भर करती है।

"निजी विवरण" सेक्शन

जिस आईडी कार्ड का उपयोग आप वेरिफिकेशन कजे लिए कर रहे हैं, उसके अनुसार अपना निजी विवरण दर्ज करें।

विवरण भरना

  • जन्म स्थान

यदि आपकी आईडी में जन्म स्थान दिया गया है तो इस डाटा को वेरिफिकेशन फॉर्म में संबंधित स्थान में दर्ज करें।

  • जन्म तिथि

यदि आपके आईडी कार्ड में जन्म तिथि पूरी तरह से नहीं दी गई है तो अपनी पहचान साबित करने के लिए दूसरा दस्तावेज अपलोड करना होगा, जिसमें या तो पूरी जन्म तिथि दी गई हो या बिलकुल वही जन्म तिथि दी गई हो।

जब सभी दस्तावेजों में जन्म तिथि अधूरी दी गई होती है, तो दिन या महीने के स्थान पर "01" दर्ज किया जाता है

उदाहरण के लिए,
01/07/1989 - यदि दस्तावेज में केवल महिना और जन्म वर्ष दिया गया हो (07/1989)
01/01/1989 - यदि केवल जन्म वर्ष दिया गया हो (1989).

महत्वपूर्ण: केवल, कनूनी रूप से आयु पूरी कर चुके व्यक्ति ही हमारे प्रोजेक्ट में भाग ले सकते हैं।

डाटा दर्ज करने के बाद, "जारी रखें" पर क्लिक करें।

"पहचान संबंधी दस्तावेज" सेक्शन

अपने पहचान-प्रमाण दस्तावेज़ का विवरण दर्ज करें जिसे आपने पहले चुना था।

महत्वपूर्ण!

यदि आपके दस्तावेज में स्पष्ट रूप से इसकी समाप्ति की तिथि नहीं दी गई है तो कानून द्वारा इसे निर्धारित किया जा सकता है, (उदाहरण के लिए, एक निश्चित आयु पर पहुंचने पर अपना पासपोर्ट बदलना।) । इस स्थिति में, खुद समाप्ति की तिथि की गणना करें और इस तिथि को समाप्ति तिथि के स्थान पर दर्ज करें।.

यदि आपके दस्तावेज में समाप्ति की तिथि न दी गई हो तो इंगित करें कि इसकी समय सीमा असीमित है।

जारी रखने के लिए "जारी रखें" पर क्लिक करें।

"दस्तावेज अपलोड करना" सेक्शन

दस्तावेज के प्रकार के रूप में यदि आप पासपोर्ट का चयन करते हैं तो अपने चेहरे युक्त एक फोटो के साथ और आपके द्वारा दिए गए सभी विवरण सहित खुले पेज की एक फोटो अपलोड करें। या, यदि आप आईडी कार्ड का चयन करते हैं तो दस्तावेज के दोनों ओर की फोटो प्रदान करें।

ध्यान दें! फोटो लेने से पहले, इमेज से संबंधित आवश्यकताओं को पढ़ लें।

आपके दस्तावेज की फोटो की आवश्यकताएं

  • वेरीफाई की गई सभी जानकारी स्पष्ट है, यह सुनिश्चित करने के लिए उच्च गुणवत्ता और अधिक रेसोल्यूशन।
  • आप जो इमेज उपलोड करते हैं उसमें एडिटिंग न की गई हो।
  • उपलोड की गई सभी इंजे रंगीन हों।
  • इमेज वास्तविक स्रोत से ली गई हों, न कि दस्तावेज की प्रतिलिपि।
  • इमेज में पूरा दस्तावेज होना चाहिए, यानी, दस्तावेज के सभी किनारे दिखाई देने चाहिए।

एक फोटो लें, उसे अपने डिवाइस में सेव करें जिसका उपयोग आप वेरिफिकेशन के लिए करते हैं।

"इमेज उपलोड करें" पर करें या फोटो अपलोड करने के लिए निर्धारित स्थान में फोटो को ड्रैग करें।

यदि जरूरी हो तो आप अतिरिक्त दस्तावेज भी उपलोड कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए, "अतिरिक्त उपलोड करें" पर क्लिक करें।

अगले सेक्शन में जाने के लिए "जारी रखें" बटन पर क्लिक करें।

"आवास का रजिस्ट्रेशन" सेक्शन

जैसा कि दस्तावेज में दिया गया है अपने निवास के पते के रजिस्ट्रेशन का विवरण दर्ज करें और "जारी रखें" पर क्लिक करें।

यदि सिस्टम द्वारा आवश्यक डाटा आपके दस्तावेज में नहीं है तो इन स्थानों पर "-" (माइनस का चिह्न) दर्ज करें।

ध्यान दें! यदि आप उस देश के बाहर का एक रजिस्टर्ड पता प्रदान करते हैं जिसके आप नागरिक हैं, तो आपको इस क्षेत्र में निवास के अधिकार को साबित करना होगा। या आपको उस देश के आवासीय पते का रजिस्ट्रेशन प्रदान करना होगा जिसके आप नागरिक हैं।

अगले चरण में, आपको प्रदान किए गए पते को प्रमाणित करने वाले दस्तावेज उपलोड करने होंगे।

"एड्रेस वेरिफिकेशन" सेक्शन

आपने जिस आवासीय पते का रजिस्ट्रेशन प्रदान किया था उसे प्रमाणित करने वाले दस्तावेज की फोटो अपलोड करें।

ध्यान दें! दस्तावेजों की फोटो को इमेज से संबंधित सभी आवश्यकताओं को पूरा करना होगा।

जिस देश में आप निवास करते हैं, यदि वह नागरिकता वाले देश से अलग है तो आपको उस देश में लंबे समय तक निवास करने के अपने अधिकार को अतिरिक्त रूप से प्रमाणित करना होगा। ऐसा करने के लिए, नीचे संबंधित स्थान पर कृपया अतिरिक्त दस्तावेज उपलोड करें।

आपने जिस आईडी दस्तावेज को पहले प्रदान किया था, यदि वह आपको इस देश में निवास करने की अनुमति देता है तो सेक्शन के नीचे बॉक्स पर इसे इंगित करें। तब आपको अतिरिक्त दस्तावेजों को उपलोड करने की आवश्यकता नहीं होगी।

यदि जरूरत हो तो आप अतिरिक्त दस्तावेज भी उपलोड कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए, "अधिक डाउनलोड करें" पर क्लिक करें।

अगले सेक्शन में जाने के लिए "जारी रखें" बटन पर क्लिक करें।

अतिरिक्त सेक्शन

"दस्तावेज के साथ सेल्फी" सेक्शन

कृपया ध्यान दें! सिस्टम या वेरिफायर आपसे अपने हाथ में, आपकी पहचान को प्रमाणित करने वाले दस्तावेज के साथ एक सेल्फी (फोटो) उपलोड करने के लिए कह सकता है।

फोटो में, हम आज की तारीख और "SOLARGROUP" लिखे नोट को पकड़ने का सुझाव देते हैं ताकि हम आश्वस्त हो सकें कि फोटो का उद्देश्य केवल हमारे कंपनी से संबंधित है।

आवश्यकताओं के अनुसार एक फोटो लें, इसे वेबसाइट पर अपलोड करें। फिर "जारी रखें" पर क्लिक करें।

जांच के लिए डाटा भेजना

सभी सेक्शन भर लेने के बाद, आपके द्वारा दर्ज की गई जानकारी की सावधानीपूर्वक जांच करें। आप हर सेक्शन के दाईं ओर [-] / [+] और "एरो" बटन का उपयोग करके सभी सेक्शन में या हर सेक्शन में व्यक्तिगत रूप से डेटा देख सकते हैं।

यदि जरूरी हो तो परिवर्तन करें। ऐसा करने के लिए, आवश्यक सेक्शन के अंदर "एडिट" बटन पर या सेक्शन हैडर के पेंसिल आइकॉन पर क्लिक करें।

डाटा की जांच करने के बाद, "जांच के लिए भेजें" पर क्लिक करें।

आपके दस्तावेजों के वेरिफिकेशन में, अनुरोधों की संख्या और हमारे वेरिफिकेशन स्पेशलिस्ट की व्यस्तता के आधार पर 3 कार्य दिवस तक का समय लग सकता है, लेकिन आमतौर पर यह तेजी से हो जाता है।

समीक्षा के अनुरोध का परिणाम

जैसे ही आपके अनुरोध की जांच होती है, आपको बैक ऑफिस (नोटिफिकेशन सेक्शन: बेल) में और ईमेल के माध्यम से एक नोटिफिकेशन प्राप्त होगा। जांच के परिणामों से संबंधित अधिक जानकारी आपकी प्रोफाइल, "वेरिफिकेशन" सेक्शन में उपलब्ध होगी।

वेरिफिकेशन स्वीकार किया गया

सफल वेरिफिकेशन के बाद, बैक ऑफिस में एक नोटिफिकेशन दिखाई देगा। "वेरिफिकेशन" सेक्शन में प्रोफाइल के अंदर "वेरिफिकेशन सफल रहा" की सूचना देने वाला एक चिह्न मौजूद होगा।

वेरिफिकेशन अस्वीकार किया गया

यदि वेरिफिकेशन के अनुरोध में या जमा किए गए डाटा/दस्तावेजों के कमेंट्स में कोई गड़बड़ी होती है, तो वेरिफिकेशन अस्वीकार कर दिया जाएगा और आपको इसके बारे में बैक ऑफिस में एक नोतिफिक्षण प्राप्त होगा।

सभी कमेंट्स को देखने के लिए अपनी प्रोफाइल के "वेरिफिकेशन" सेक्शन में "सुधार करें" बटन पर क्लिक करें।

गड़बड़ियों को दूर करने के लिए वेरिफायर के कमेंट्स को सावधानीपूर्वक पढ़ें।

कमेंट्स के अनुसार लाल रंग से हाइलाइट किए गए सेक्शन में डाटा में सुधार करें। यदि जरूरत पड़े, तो नए दस्तावेज़ अपलोड करें। यह सुनिश्चित करें कि प्रदान किया गया सभी डाटा जमा किए गए दस्तावेज़ों के समान है।

"एडिट करें" पर क्लिक करें, गलत डाटा वाले स्थान पर परिवर्तन करें और "सेव करें" बटन पर क्लिक करें।

इस प्रकार, कमेंट्स वाले सभी सेक्शन में सुधार करें और फिर से जांच करने का अनुरोध करें।

नोटिफिकेशन

आप बैक ऑफिस में सबसे ऊपर एक बेल द्वारा चिह्नित एक विशेष सेक्शन में सिस्टम की सभी सूचनाएं देख सकते हैं।

री-वेरिफिकेशन

यदि वेरिफिकेशन के बाद आपके व्यक्तिगत डाटा में कोई बदलाव होता है या यदि आप अपने आईडी दस्तावेज को बदलते हैं, तो आपको फिर से वेरिफिकेशन को सफलता पूर्वक पूरा करना होगा और अपने वेरिफिकेशन डाटा को अपडेट करना होगा।

महत्वपूर्ण! एनी मामलों में आपके लिए री-वेरीफाई कराना जरूरी नहीं है।

सहयात की आवश्यकता

वेरिफिकेशन के दौरान यदि आपको यदि कोई प्रश्न पूछने हैं, तो कृपया बैक ऑफिस की चैट या support@solargroup.pro पर ईमेल के माध्यम से तकनीकी सहायता से संपर्क करें।